बृहस्पतिवार को एक दरोगा की ओर शिकायत एसएसपी ऑफिस पहुंची। दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में वादी एक महिला ने आरोप लगाया कि दरोगा उसे गुड़ मार्निंग के मैसेज भेजता है। पीड़ित महिला ने बताया कि दहेज उत्पीड़न का मुकदमा महिला थाने में चल रहा है। जिसकी एक दरोगा विवेचना कर रहे है। कार्रवाई तो करते नहीं, लेकिन सुबह उठते ही उनके मोबाइल पर गुड़ मार्निंग के मैसेज भेज देते हैं। एसएसपी ने एसओ महिला थाना और दरोगा को तलब किया। दरोगा ने बताया कि उनकी पत्नी सुबह मोबाइल देखती है, वो ही मेसेज भेज देती है। उसको इसकी कोई जानकारी नहीं है। एसएसपी ने कहा कि महिला थाने में महिला दरोगा और महिला कांस्टेबल ही रहेंगी। एसएसपी ने सभी पुरुष दरोगाओं को हटाने के निर्देश दिए हैं।
इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करो
एसएसपी ने एसओ महिला को निर्देश दिए कि दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर लोकेंद्र पाल सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इंस्पेक्टर पर एक महिला कांस्टेबल ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। महिला कांस्टेबल एसएसपी को फोन कर आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ रोजाना शिकायत करती है। इंस्पेक्टर मुरादाबाद में तैनात है। उसके खिलाफ एक अपहरण का केस भी दर्ज है।
एसपी देहात से जांच रिपोर्ट मांगी है
एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने कहा कि एसओ ने कांस्टेबल की रिपोर्ट दी है। कांस्टेबल ने एसओ के खिलाफ अश्लील हरकत करने की शिकायत दी है। दोनों की जांच कराई जाएगी। एसपी देहात से जांच रिपोर्ट मांगी है, जल्द ही कार्रवाई होगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/