फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के खुलासे पर महिला इंस्पेक्टर सस्पेंड

Mon, 28 Dec 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाने में सरेआम रिश्वत लेकर तारीख बेचने की आरोपी महिला दरोगा का ‘अमर उजाला’ में सनसनीखेज खुलासा होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने खबर का संज्ञान लेते हुए आरोपी महिला दरोगा को तत्काल सस्पेंड कर दिया। साथ ही सीओ महिला थाना से एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांग ली है। जांच के घेरे में महिला इंस्पेक्टर समेत पूरा महिला थाना है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार दोपहर करीब पौने तीन बजे अमर उजाला टीम ने महिला इंस्पेक्टर के ऑफिस से सटे महिला दरोगाओं के कमरे में रिश्वत लेकर ‘तारीख’ देती महिला दरोगा महेंद्र कौर को कैमरे में कैद कर लिया था।  महिला दरोगा कमरे में लोगों को बुलाकर एक पक्ष को परेशान करने के लिए दूसरे पक्ष से मिलकर ‘तारीख’ लगा रही थीं।

उन्होंने दूसरे पक्ष पर दबाव बनाने के लिए उन्हें धमकी भी दी थी। महिला थाने में खुलेआम चल रही रिश्वतखोरी की पोल खोलते हुए ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीआईजी आशुतोष कुमार से लेकर आईजी जोन आलोक शर्मा ने मामले में एसएसपी से जवाब तलब कर लिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक की जांच
वसूली के इस खेल पर पूरे महिला थाने पर जांच बैठा दी गई है। सीओ अब्दुल कादिर ने बताया कि अमर उजाला में प्रकाशित खबर में महेंद्र कौर सीधे तौर पर रिश्वत लेते दिखाई दी हैं। इसके अलावा महेंद्र कौर ने हिस्सेदारी की भी बात की है। ऐेसे में महेंद्र कौर समेत महिला थाने में अन्य लोगों के खिलाफ भी जांच की जाएगी। सभी के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर जो भी सच्चाई होगी, रिपोर्ट के माध्यम से सामने रखी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें