सरधना। भीम आर्मी स्टूडेंट्स फेडरेशन छात्र सभा के मंडल प्रभारी नियुक्त किए जाने पर सोमवार को सरध
सरधना। भीम आर्मी स्टूडेंट्स फेडरेशन छात्र सभा के मेरठ मंडल प्रभारी नियुक्त किए जाने पर खालिद डुंगरावली का सोमवार को सरधना स्थित आवास पर स्वागत एवं सम्मान किया गया। समर्थकों और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आरिफ बंटी कुरैशी ने कहा कि छात्र संगठन समाज में शिक्षा, समान अवसर और युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करता है। ऐसे में मेरठ मंडल प्रभारी के रूप में खालिद डुंगरावली की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। खालिद डुंगरावली ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर दिलशाद, जरीफ, जुहैब आरिफ, आमिल, अभय, आसिफ, आफताब मौजूद रहे।