राज्य खो खो संघ के नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के सेमिनार हॉल में जिला खो-खो संघ की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान खो-खो स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के नव नियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के चुनाव लखनऊ में हुए थे, इसमें भूपेंद्र सिंह को महासचिव, पूनम त्रिपाठी को संयुक्त सचिव चुना गया। इस मौके पर डॉक्टर प्रवीण कुमार को भी सम्मानित किया गया। मेरठ खो-खो संघ के महासचिव अशोक त्रिपाठी ने भूपेंद्र सिंह, डॉक्टर प्रवीण कुमार का सम्मान प्रदीप गोयल ने किया। खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव भूपेंद्र सिंह ने इंटरनेशनल खो खो तकनीकी अधिकारी संजय भारद्वाज का सम्मान किया। इस अवसर पर प्रदीप गोयल, राष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल कुमार, मनोज कनोजिया, गौरव चतुर्वेदी जयप्रकाश, चित्रांश आदि मौजूद रहे । संवाद