फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के झटके जारी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फीडर में खराबी से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई
विज्ञापन

मेरठ। रविवार को भी कई इलाकों में फाल्ट होने से कई घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर भी कई बिजलीघर क्षेत्रों में बिजली की आंखमिचौली चली। तमाम दावों के बाद भी बिजली आपूर्ति नहीं सुधर पा रही है। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी पुराना आरटीओ, रोहटा रोड, लेडीज पार्क, लिसाड़ीगेट, विकासपुरी, नौचंदी, हापुड़ रोड, शारदा रोड, मेडिकल, वेदव्यासपुरी, टीपी नगर, टाउन हॉल, रेलवे रोड, बेगमपुल आदि बिजलीघर क्षेत्र में फॉल्ट के चलते दो से तीन घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। रविवार को विकासपुरी बिजलीघर के श्यामनगर फीडर में तकनीकी फाल्ट होने से श्यामनगर, ऊंचा सद्दीकनगर, नीचा सद्दीकनगर और विकासपुरी इलाके में करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। दोपहर 12 बजे की गई बिजली शाम 4 बजे तक आ पाई। अधिशासी अभियंता तृतीय सचिन कुमार ने बताया कि फीडर में खराबी आने के चलते कुछ इलाकों की बिजली प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें