फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का डर : आर्डर पर हो तैयार कर रहे फैनी, सामान स्टॉक करने से बच रहे व्यापारी

Sat, 10 Apr 2021 10:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फैनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
11 अप्रैल शाम को चांद दिखा तो 12 अप्रैल से माह रमजान का आगाज होगा। यदि 11 में चांद नहीं दिखा तो 13 अप्रैल से रमजान शुरू होंगे। रमजान में सहरी में अधिकतर खाने के लिए फैनी का इस्तेमाल होता है। गुदड़ी बाजार में थोक रेट पर बेचने के लिए दुकानदार 15 दिन पहले शब-ए-बरात के बाद फैनी बनानी शुरू कर देते हैं। रमजान में में फैनी, ब्रेड आदि का करोड़ों का व्यापार होता है।
विज्ञापन


अब रात 10 से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लग चुका है। इससे व्यापारियों में लॉकडाउन का भी डर है। गुदड़ी बाजार के व्यापारियों ने कहा कि रात्रि कर्फ्यू तो ठीक है, लेकिन लॉकडाउन लगा तो बहुत नुकसान होगा। अब केवल ऑर्डर पर ही मॉल तैयार कर रहे हैं। मेरठ से फैनी सहित अन्य खाद्य सामान पश्चिम के कई जिलों में सप्लाई होता है। 
विज्ञापन

मन में है डर
रमजान महीने कई क्विंटल फैनी बेच देते हैं। काम तो कर रहे हैं, लेकिन मन में डर है। पिछले साल की तरह कहीं लॉकडाउन न लग जाए। पिछले साल लॉकडाउन से काफी नुकसान हुआ था। इस बार लॉकडाउन लग गया तो बर्बाद हो जाएंगे। -इस्लामुद्दीन, दुकानदार 

फैनी की रहती है मांग
रमजान में फैनी की मांग बहुत होती है। प्रतिदिन 50 किलो से 1 क्विंटल फैनी बिक रही है, लेकिन हर साल की तरह इस बार स्टॉक करने से डर लग रहा है। रात्रि कर्फ्यू तो ठीक है, लेकिन लॉकडाउन का डर सता रहा है। -मेहताब, दुकानदार

कीमतें बढ़ रहीं
घी व रिफाइंड के मूल्यों में आग लगी हुई है। 11 सौ रुपये में आने वाला घी व रिफाइंड का टिन 11 सौ से बढ़कर 18 सौ से 2 हजार तक का हो गया है। इस कारण फैनी का थोक मूल्य 60-70 से बढ़कर 80-90 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। -यूनुस, दुकानदार 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें