फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का डर, पर नहीं दिख रहा ज्यादा असर, कहीं लापरवाह दिखे लोग तो कहीं सतर्क

Thu, 15 Apr 2021 07:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना का डर तो है, मगर इसका ज्यादा असर लोगों में नहीं दिख रहा है। मेरठ में बुधवार को जयभीमनगर ब्लॉक के जागृति विहार सेक्टर छह और 8, मेडिकल कॉलेज, जयभीमनगर और सोमदत विहार में सबसे ज्यादा 47 मरीज मिले थे। गुरुवार को यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम सैम्पल कलेक्शन करती नजर आई, लेकिन काफी लोग ऐसे तो जिन्होंने मास्क नहीं लगाया हुआ था।
विज्ञापन


प्रशासन ने भी बैरिकेडिंग व्यवस्था नहीं की हुई है, इसलिए कहीं बैरिकेडिंग नहीं थी। मेडिकल कॉलेज में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आईं। हालांकि इन स्थानों पर गलियों में ज्यादा भीड़ नहीं थी, ज्यादा लोग एक जगह इकट्ठे भी नजर नहीं आए। 

ब्रह्मपुरी क्षेत्र के ब्रह्मपुरी, लक्ष्मणपुरी, शिवशंकर पुरी और माता का बाग क्षेत्र में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति थी। अभी भी बहुत लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने यहां कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कराई है। इन क्षेत्रों से और भी संक्रमित मिलने की आशंका है। फिर भी लोग लापरवाह नजर आए। यहां 39 मरीज मिले थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बेरोकटोक घूम रहे लोग, संक्रमण फैलने की आशंका बनी
कंकरखेड़ा में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद भी प्रशासन गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है। संक्रमित मिलने के बाद भी हॉटस्पॉट एरिया में बैरिकेडिंग नहीं की गई है, जिस कारण लोग बेरोकटोक घूम रहे है। जिस कारण इन इलाकों में संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ी हुई है। 

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रामनगर, वैष्णोधाम, यूरोपियन एस्टेट, डिफेंस एनक्लेव, सैनिक विहार, सैनिक कॉलोनी, सुभाषपुरी, महेंदी मोहल्ला, श्रद्धापुरी फेस वन, सुभाषपुरी, सदनपुरी, हरीनगर, मॉडल टाउन, कासमपुर, गणपति विहार, टीकाराम कॉलोनी, शोभापुर, जटौली में 35 कोरोना संक्रमित लोग मिले थे, जिन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया था।

गुरुवार को को भी इन क्षेत्रों में बैरिकेडिंग नहीं की गई, जिस कारण दिनभर लोग सड़कों पर घूमते हुए नजर आए। इन क्षेत्रों में सबसे अधिक सात-सात कोरोना संक्रमित श्रद्धापुरी व सैनिक कॉलोनी में मिले थे। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार नई गाइड लाइन जारी कर दिशा-निर्देश दे रही है, परंतु स्थानीय स्तर पर प्रशासन कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें