फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांतिधरा मेरठ में सांप्रदायिक तनाव का खतरा बढ़ा ? सदन में गूंजा अल्लाह हू अकबर

Mon, 03 Apr 2017 08:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कपिल कुमार, मेरठ
विज्ञापन
वंदेमातरम कहना पड़ेगा
विज्ञापन
हिंदुस्तान में रहना है तो वंदेमातरम कहना होगा, हिंदुस्तान में रहेंगे, लेकिन अल्लाह हू अकबर कहेंगे। इन दोनों नारों से शुरु हुई जंग अब दिल्ली तक पहुंच गई है। दो दिन पहले मेरठ में नगर निगम की बोर्ड बैठक में वंदेमातरम को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्ष आमने-सामने आ गए। अब डर है कि मेरठ में कहीं सांप्रदायिक तनाव न हो जाए ? क्योंकि जहां एक ओर हिंदू संगठन के लोग इस बात पर अड़े हुए है कि सदन में तभी बैठने देंगे जब वंदेमातरम कहेंगे। लेकिन दूसरे समुदाय के लोगों का कहना है कि वंदेमातरम को हमारा मजहब स्वीकार नहीं करता है। इसलिए हम सदस्यता से तो इस्तीफा दे सकते हैं। लेकिन वंदेमातरम नहीं गाएंगे। इतना ही बल्कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट जाने का भी ऐलान कर दिया है। 
विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक में मंगलवार को विपक्षी पार्षदों द्वारा वंदेमातरम गायन का बहिष्कार करने को लेकर जमकर बखेड़ा हुआ था। महापौर ने वंदेमातरम का विरोध करने वाले पार्षदों की सदस्यता समाप्त करने और ऐसे सदस्यों को सदन में न बैठने देने का प्रस्ताव रखा, जिसे भाजपा के सभी सदस्यों ने पास कर दिया था। जिसके बाद विपक्षी पार्षदों ने सदन छोड़ दिया था। यह विवाद बुधवार को और गरमा गया। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि हम वंदेमातरम का अपमान नहीं सहेंगे। इसके लिए हम नगर निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कर चुके हैँ। हम अपने निर्णय से पीछे नहीं हटेंगे। इसके लिए भले ही क्यों न जेल जाना पड़े। उन्होंने कहा कि सपा को छोड़ अन्य सभी दलों के पार्षद वंदे मातरम को लेकर गंभीर हैं। अगली बोर्ड बैठक में केवल वही पार्षद सदन में बैठेगा, जो वंदेमातरम बोलेगा।

 
विज्ञापन

​बूचड़खानों पर हुई कार्रवाई का असर

अवैध बूचड़खाने सील
प्रदेश में योगीराज आते ही सभी अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। मेरठ में 16 अवैध बूचड़खानों को सील किया गया। इससे मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि सरकार ने बिना बताए कार्रवाई की। कई लोगों ने तो इतना तक कहा कि अब क्या चोरी करें। अब सबसे बड़ा सवाल है कि कहीं मुजफ्फरनगर की तरह मेरठ में भी सांप्रदायित तनाव न हो जाए। क्योंकि डर सच्चा होता है ? मुजफ्फरनगर दंगे को याद करते ही लोगों की रूह कांप उठती है। इस मुद्दे पर जब कुछ लोगों से बात की गई तो उनका कहना हैं कि हम नहीं चाहते कि मुजफ्फरनगर दंगा मेरठ में दोहराया जाए। उनका कहना है कि हम चाहते है कि किसी भी तरह यह मामला आपस में बात करके हल हो जाए। 

नगर निगम की बोर्ड बैठक में वंदेमातरम को लेकर उठा विवाद बढ़ता जा रहा है। दोनों ही पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। महापौर ने जहां राष्ट्र गीत के सम्मान के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ने का एलान कर दिया है तो विपक्षी पार्षदों ने स्पष्ट कह दिया है कि वे किसी भी कीमत पर वंदेमातरम बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। विपक्षी पार्षदों को निगम बोर्ड बैठक के मिनिटस का इंतजार है। इसके बाद मामला कोर्ट भी जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें