फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ, मांसाहार लोग खा रहे कटहल और मशरूम

विज्ञापन
कटहल बेचता दुकानदार। - फोटो : BHESUMA
विज्ञापन
बहसूमा। कोरोना वायरस के चलते मांसाहार खाने से भी लोग दूरी बना रहे है। लोग अंडा, मांस की जगह सब्जियों को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। आलम यह है कि पिछले कुछ दिनों में कटहल और मशरूम के दाम फुटकर में दो गुना तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक कटहल 20 दिन पूर्व 30 रुपये प्रति किग्रा. से बिक रहा था। भारत में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के चलते पिछले तीन सप्ताह में ही कटहल के भाव दो से तीन गुने तक बढ़ गए हैं। वहीं मशरूम का 200 ग्राम वाला पैकेट जो पहले 30 रुपये का था अब वह 55 रुपये तक पहुंच गया है।
दूसरी ओर लोगों का कहना है कि कटहल व मशरूम के यह भाव केवल फुटकर दुकानदारों ने ही बढ़ाये हैं। जबकि थोक में अभी कीमत सामान्य है। रामराज स्थित सब्जी के थोक विक्रेता रूस्तम का कहना है कि बाजार में कटहल एक सप्ताह पहले 24 रुपये किलो था। इसके बाद स्थिर है। मशरूम का पैकेट 20 रुपये बिक रहा था। इस समय कटहल की आवक कर्नाटक से हो रही है जबकि मशरूम स्थानीय है। एक सब्जी विक्रेता के मुताबिक कटहल व मशरूम की मांग पिछले 15 दिनों के भीतर बढ़ी है। रोजाना 20 किलो कटहल व 10 पैकेट मशरूम के बिक रहे हैं। मांसाहार खाना बेचने वाले रिहान कुरैशी के मुताबिक कोरोना से जुड़ी अफवाहों के कारण काम बहुत धीमा पड़ गया है। आने वाले समय में काम बंद की कगार पर आ सकता है। बहसूमा निवासी मो. यूसुफ का कहना है कि मैं पहले ज्यादातर मांसाहार खाना था लेकिन कोरोना वायरस के चलते कटहल, मशरूम व सोयाचाप को तरजीह दे रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें