फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ईरान के राष्ट्रपति के निधन पर मेरठ में मनाया गया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
- ईरान के राष्ट्रपति के निधन पर मेरठ में मनाया गया शोक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हवाई हादसे में मौत पर मेरठ में शिया समुदाय के लोगों ने गम का इजहार किया। रविवार को हादसे के बाद उनकी सलामती की दुआएं की जा रही थीं, लेकिन सोमवार को रईसी और उनके साथियों के निधन की खबर मिली तो लोग गमगीन हो गए।
विज्ञापन

घंटाघर स्थित अजाखाना ए शाहे करबला वक्फ मनसबिया में देर शाम शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। हादसे में शहीद हुए लोगों के मगफिरत की दुआ की। इस मौके पर मौलाना उरूज अली, अनवर जहीर अनवर शकील जैदी ने खिराज ए अकीदत पेश की। वक्ताओं ने इस हादसे के लिए अमेरिका और इजराइल को जिम्मेदार बताया। दोनों राष्ट्रों के प्रति रोष व्यक्त किया। अली मिशन सोसाएटी के संयोजक अली हैदर रिजवी ने कहा कि रईसी की मौत न सिर्फ ईरान का नुकसान है, बल्कि पूरी दुनिया का नुकसान है। वह जुल्म और नाइंसाफी के खिलाफ लड़ रहे थे। उन्होंने हिंदुस्तान और ईरान की दोस्ती को मजबूत किया। मस्जिद अल मुर्तजा जैदी सोसाएटी के मुतवल्ली हाजी सैयद खुर्शीद जैदी, अंजुमन तंजीम ए अब्बास के फाउंडर सैयद तालिब जैदी, अधिवक्ता सैयद फजल हुसैन जैदी, सैयद अरशद जैदी, सैयद मोहम्मद अली जैदी, सैयद फरमान जैदी, जहूर मेंहदी, जैगम अली नकवी, सिकंदर अब्बास, अंजुम जैदी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें