फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 644 निर्माण कामगार लाभार्थियों की एफडी लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। श्रम विभाग के तहत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2023 से 2026 तक 1894 लाभार्थियों की एफडी प्रक्रिया शुरू की है। इनमें से 1250 लाभार्थियों की एफडी जमा बन चुकी है। हालांकि, 644 लाभार्थियों से मोबाइल नंबर बंद होने या आधार उपलब्ध न होने के कारण संपर्क नहीं हो सका। श्रम विभाग ने ऐसे सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है। उन्हें उप श्रमायुक्त कार्यालय, बेगम ब्रिज सड़क स्थित कार्यालय पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि समय पर संपर्क न करने पर संबंधित धनराशि बैंक से वापस मंगा ली जाएगी। इससे लाभार्थियों को समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें