फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लाइन में फाल्ट, 12 घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली

Wed, 23 Oct 2024 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
शामली में बिजली लाइन ठीक करने में जुटे कर्मचारी। सौजन्य: सभासद निशिकांत।
विज्ञापन
शामली। आधे से अधिक शहर की विद्युत आपूर्ति एनएचएआई के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण देर रात 12 बजे तक ठप रही।कसेरवा रोड पर सड़क निर्माण के दौरान गड्ढे भरने के दौरान 33केवी की लाइन में फाल्ट आ गया, जिससे ये हालात बने। इस मामले में एसडीओ ने एनएचएआई के ठेकेदार के खिलाफ लाइन क्षतिग्रस्त करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कसेरवा रोड पर एनएचआई के कर्मचारी सड़क निर्माण के लिए गड्ढे को भरने का कार्य कर रहे थे। इसी बीच ऊर्जा निगम की अंडरग्राउंड जा रही 33 केवी की लाइन में फाल्ट आ गया।
जिससे शामली के शिव मूर्ति के अलावा धीमानपुरा रोड, विवेक विहार कॉलोनी, माजरा रोड, चरण सिंह कॉलोनी, तहसील रोड, कलक्ट्रेट कॉलोनी, बड़ा बाजार की आपूर्ति गुल हो गई। लोगों ने ऊर्जा निगम के हेल्पलाइन पर भी बिजली ठप होने की शिकायत की।
विज्ञापन

सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची। देर रात तक कर्मचारी फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे। इस दाैरान रात करीब 12 बजे तक शहर की आपूर्ति गुल रहने के कारण लोगों को परेशानी हुई। वहीं एसडीओ अनिल कुमार पटेल ने थाने पर एनएचएआई के ठेकेदार हरियाणा के नारनाैल निवासी पवन कुमार के खिलाफ लाइन क्षतिग्रस्त करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया इससे इससे विभाग को 20.86 लाख की हानि हुई है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की हेल्पलाइन पर कॉल करने वालों की लाइन लगी रही। लोगों ने कहा कि या तो जल्दी लाइन को ठीक कर सुचारु करो वरना धरना प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें