फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एचआरएस चौक और कंकरखेड़ा में फाॅल्ट, पानी को तरसे एक लाख लोग

Tue, 13 Jun 2023 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है बिजली कटौती और फाॅल्ट की संख्या भी बढ़ती जा रही है। सोमवार को एचआरएस चौक, कंकरखेड़ा के सैनिक विहार और लोहिया नगर में फॉल्ट के कारण बिजली गुल हो गई। सुबह आठ बजे हुए फॉल्ट के कारण एक लाख से अधिक लोग पानी को तरस गए। कंकरखेड़ा और एचआरएस चौक क्षेत्र में लोगों के इन्वर्टर तक ठप हो गए। 15 से 20 मिनट के अंतराल में शास्त्रीनगर, मंगलपांडे नगर, न्यू प्रभात नगर, जागृति विहार, विकासपुरी, श्याम नगर, जयभीम नगर, जयदेवी नगर, देवलोक कालोनी, ब्रह्मपुरी, तारापुरी, लिसाड़ी, जाकिर कालोनी, पांडवनगर, विवि उपकेंद्र क्षेत्र आदि क्षेत्रों में बिजली आती-जाती रही। लगातार दो घंटे तक किसी भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 8:30 पर दिल्ली रोड स्थित एचआरएस चौक के पास 11 केवी की अंडरग्राउंड लाइन में फॉल्ट हो गया। आसपास के लोगों ने लाइट न होने की सूचना घंटाघर बिजलीघर पर दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने फाॅल्ट ठीक करने का प्रयास किया। दोपहर 3 बजे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति शुरू हो सकी। करीब साढ़े छह घंटे तक एचआरएस चौक क्षेत्र के अंबेडकर चौक, रानी मील क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। क्षेत्र की 30 हजार से अधिक आबादी को बिजली न होने के कारण परेशान होना पड़ा। लोगों को पीने के पानी के लिए भी बाहर से व्यवस्था करनी पड़ी। उपखंड अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि फाॅल्ट होने के बाद क्षेत्र में वैकल्पिक तौर पर विद्युत आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।
कंकरखेड़ा टाउन बिजलीघर क्षेत्र में 33 केवी की लाइन में फाॅल्ट हो गया। इस कारण सुबह 8 बजे से लेकर करीब 12 बजे तक क्षेत्र की बिजली गुल रही। चौक मोहल्ला, गोविंदपुरी, मेहंदी मोहल्ला, गोविंदनगर, लल्लापुर समेत कई क्षेत्रों में बिजली नहीं रही। 70 हजार से अधिक की आबादी को बिजली पानी न होने के कारण परेशान होना पड़ा। कंकरखेड़ा निवासी किशन जाटव ने बताया कि दिन निकलते ही बिजली गुल हो गई, जिस कारण इन्वर्टर तक ठप हो गए। अधिशासी अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि सुबह फाॅल्ट की समस्या आई थी, जिसे ठीक करा दिया गया। दोपहर 12 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू हो पाई।
विज्ञापन


लोहियानगर, गंगानगर में दो घंटे गुल रही बिजली
लोहियानगर बिजली घर क्षेत्र में भी सुबह साढ़े आठ बजे 11 केवी की लाइन में फाॅल्ट हो गया। फाल्ट करीब साढ़े दस बजे ठीक हो पाया। इसके कारण क्षेत्र में दो घंटे तक बिजली गुल रही। उपभोक्ताओं को भी बिजली न होने के कारण परेशान होना पड़ा।



1.69 करोड़ में होगी 773 ट्रांसफार्मरों की मरम्मत


मेरठ। गर्मियों में विद्युत लोड बढ़ने के कारण पीवीवीएनएल को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर पीवीवीएनएल भी अलर्ट हो गया है। मई में मेरठ जोन में 773 ट्रांसफार्मर फुंके थे। इन ट्रांसफार्मरों की मरम्मत पर 1.69 करोड़ रुपये खर्च आ सकता है। मुख्य अभियंता अनुराग अग्रवाल ने बताया कि मेरठ जोन में इस वर्ष 773 ट्रांसफार्मर फुंके हैं, यह पिछले वर्ष 2022 के मुकाबले 27.35 फीसदी तक कम है। विभागीय अधिकारियों के प्रयास और नियंत्रण से ही यह कमी आई है। वर्ष 2022 में मई में मेरठ जोन में 1064 ट्रांसफार्मर फुंके थे। अधिकारियों की ओर से सभी ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के लिए टीम बनाकर कार्य किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें