फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की हत्या: रोती रही, गिड़गिड़ाती रही मां, नहीं पसीजा मिंटू, पिता के सिर में मारता रहा रोटी सेंकने वाला तवा

Thu, 01 May 2025 08:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Murder in Muzaffarnagar: जानसठ के अहरोड़ा गांव में पिता सुंदरपाल की हत्या उसके बेटे मिंटू ने शराब के नशे में कर दी। मां के सामने ही उसका सुहाग उजाड़ दिया। 
विज्ञापन
सुंदरपाल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजदूरी कर जिंदगी की गाड़ी खींच रहे सुंदरपाल वाल्मीकि ने बेटे को नशे की हालत में देखा तो नाराजगी जताई। कहासुनी के दौरान झगड़ा बढ़ गया। बेटे ने रोटी सेंकने वाला तवा उठाया और पिता पर वार करने शुरू कर दिए। बीच-बचाव के लिए आई मां लोकेश ने बेटे को रोकने की कोशिश की। खूब गिड़गिड़ाई, लेकिन आरोपी नहीं माना। बेदम हुए पिता और बिलखती विधवा मां को देखकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

 

परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
अहरोड़ा में सन्नाटा पसरा है। बुधवार रात शराब पीकर बेटा मिंटू हैवान बनकर अपने वृद्ध पिता पर टूट पड़ा। मां ने बेटे को समझाने की कोशिश की, रोका भी और गिड़गिड़ाई, लेकिन नशे की हालत में मिंटू को रहम नहीं आया। वह पिता को पीटता रहा। हमले से सुंदरपाल के सिर में काफी चोटें पहुंचीं, जिससे वह गंभीर घायल हो गया और उसकी जान चली गई।
अधिकतर ग्रामीणों को बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी मिली। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। प्रकरण की जानकारी ली। बिलखती मां ने पुलिस और ग्रामीणों को हकीकत बताई।

हत्या की जानकारी होने पर एकत्र ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
मृतक के दो बेटे चंडीगढ़ में करते हैं नौकरी
मृतक सुंदरपाल वाल्मीकि के तीन पुत्र जॉनी, मिंटू व ब्रजपाल और एक पुत्री सुमन है। बड़ा पुत्र जॉनी और पुत्री सुमन की शादी हो चुकी है, जबकि मिंटू और ब्रजपाल अविवाहित हैं। जॉनी चंडीगढ़ में एक कंपनी में नौकरी करता है, जबकि बृजपाल गाड़ी चालक की नौकरी करता है। आरोपी मिंटू अपनी मां लोकेश और पिता सुंदरपाल के साथ गांव में ही रहता था। पिता की मौत की जानकारी मिलते ही चंडीगढ़ से दोनों बेटे भी गांव पहुंचे।
विज्ञापन

भावुक परिवार बोला, नहीं चाहते पोस्टमार्टम
अहरोड़ा गांव का मिंटू खेतों में मजदूरी करता है। नशे को लेकर आए दिन पिता विरोध करते थे। बुजुर्ग की मौत से भावुक हुए परिवार ने बृहस्पतिवार सुबह अंतिम संस्कार करने की तैयारी शुरू कर दी। पुलिस को जानकारी नहीं दी गई। सीओ यतेंद्र नागर व कोतवाली प्रभारी राजीव शर्मा ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें