चंद्रिका कॉलोनी निवासी शौर्य सेंट मेरीज एकेडमी में पढ़ते हैं। शौर्य अपनी बहनों के साथ हर वर्ष पापा के लिए ग्रीटिंग कार्ड और गिफ्ट घर पर ही तैयार करते हैं। इस बार भी शौर्य ने पापा डॉ. राजीव के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाया है। दोनों बहनों ने फ्रू ट केक घर पर ही बनाया है।
पापा एंड मी की बनाई टी-शर्ट
डिफेंस एंक्लेव निवासी अमितांश और दिव्यांगना पापा के लिए चॉकलेट और टी-शर्ट घर पर ही बना रहे हैं। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले अमितांश आठ साल के हैं और बहुत अच्छी चॉकलेट बनाते हैं। अमितांश कहते हैं मेरी बहन छोटी है वो ज्यादा कुछ नहीं कर पाती, इसलिए हमने मम्मी की हेल्प से पापा एंड मी की टी-शर्ट बनाई है। मुझे चॉकलेट बनाना आता है वो मैंने बनाई है।
इकोफ्रैंडली रंगों से बनाई पेंटिंग
साकेत निवासी यशिका सिंघल ने छोटी बहन पिंकिंश सिंघल के साथ मिलकर पापा के लिए सुंदर पेंटिंग बनाई है। सोफिया गर्ल्स स्कूल में नवीं क्लास में पढ़ने वाली यशिका को पेंटिंग का बहुत शौक है। यशिका हर साल पापा के लिए कार्ड, पर्स पेंट करती है। इस बार यशिका ने पिंकिश के साथ मिलकर एक पेंटिंग बनाई है, जिसमें कोट्स भी लिखे हैं। इसे वो फादर्स डे के दिन सुबह-सुबह पापा को गिफ्ट करेंगी।
पिता के रूप में मिले गुरु
जीवन की हर सीख मुझे पापा से मिली है। पिता की भूमिका में उन्होंने लाड़, प्यार दिया तो गुरु की भूमिका में उन्होंने बिजनेस, सामाजिकता सिखाई। दोस्त के किरदार में वो हर दुख, सुख में हमारे साथी बने। उनका साथ जीवन में भगवान के होने जैसा है। कोशिश करता हूं, कि उनकी तरह मैं भी एक अच्छा पिता बनूं। - मनीष प्रताप सिंह
हमारे बेस्ट फ्रैंड हैं पापा
मम्मी जब नानी के यहां जाती थी, तो मैं, पापा और भइया उस टाइम को पूरा एंजाय करते थे। पिता से ज्यादा वो हमारे लिए एक दोस्त हैं। जिनके साथ हम अपनी हर बात साझा की और उन्होंने हर मुश्किल में पिता की डांट से ज्यादा दोस्त की तरह हमें गाइड किया। - अंकुर जग्गी
जीवन की तपती धूप में छांव बने पिता
स्कूल, कॉलेज लाइफ से लेक र आज बिजनेस में भी कई ऐसे पड़ाव आए जब पापा के होने की अहमियत मुझे पता चली। खुशकिस्मत हूं कि मुझे इतने अच्छे पापा मिले। जिन्होंने प्यार के साथ गलती पर डांट भी लगाई। अनुशासन और टाइम मैनेजमेंट का हुनर सिखाया। मेरे पापा दुनिया के सबसे अच्छे पिता हैं। - ईशु बंसल
अमूमन हम सुनते हैं कि मम्मी बच्चों की बेस्ट फ्रैंड और गुरु होती हैं। लेकिन हमारे यहां मम्मी में टीचर तो मिला, लेकिन दोस्त, गाइड सब पापा में मिला। पापा के होते हमें कभी सहेली की कमी महसूस नहीं हुई। हमारी फ्रैंड्स अपनी बातें दूसरों से साझा करतीं तो हम दोनों पापा से हर बात बताते। वैसे भी बेटियां पापा की परी होती हैं। वाकई पापा ने हमें परी से बढ़कर प्यार दिया है।
- शृंखला गुप्ता
केक, बुके, चॉकलेट, उपहार सब तैयार
फादर्स डे के लिए बाजार में तैयारियां पूरी हैं। बच्चों ने प्यारे पापा के लिए प्यार भरा तोहफा खरीदा है। बेकरीज़ और केक शॉप्स पर फादर्स डे के लिए विशेष कप केक्स व केक तैयार किए हैं। शुगर फ्री कुकीज़ भी फादर्स के लिए बनाई हैं। चॉकलेट, बुके और कार्ड भी बच्चों ने पापा के लिए तैयार किए हैं।
कविता
मेरे पापा
चंदा ने पूछा तारों से, तारों ने पूछा हजारों से सबसे प्यारा
कौन है पापा मेरे पापा
धरती पर मां के बाद भगवान ने दूसरी अनमोल चीज
बनायी है, तो वो है मेरे पापा
बिना कहे हमारी सारी जरूरत पूरी करें, मेरे पापा
बस एक बार कहने पर वो चीज लाकर दें मेरे पापा
पापा की लाड़ली होती हैं बेटी
जिन्हें मेरे आने की खुशी हुई वो हैं मेरे पापा
अपनी बेटियों के लिए सबसे लड़ जाए मेरे पापा
कही जाने को मना नहीं करते मेरे पापा
- रितु रानी, वीनस गार्डन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/