फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला की दरोगा की हालत देख पिता की तबीयत बिगड़ी, बेहद गंभीर है मामला

Wed, 14 Aug 2019 07:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में महिला थाने की दरोगा सीमा यादव की सूचना पर मेरठ के एक हास्पिटल में पहुंचे उनके वयोवृद्ध पिता की भी अचानक हालत बिगड़ गई। उन्हें हार्ट में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


महिला थाने में तैनात एसआई सीमा यादव ने मंगलवार दोपहर ड्यूटी से अपने पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास पहुंचकर कीटनाशक दवा पी ली थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें नर्सिंगहोम और वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां से उन्हें गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया था। इस मामले में एसएसपी अभिषेक यादव ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला स्टाफ समेत पूरे थाने को लाइन हाजिर कर दिया।

वहीं सूचना पर उनके परिजन भी हॉस्पिटल में पहुंच गए थे। देर रात करीब दस बजे महिला एसआई के वयोवृद्ध पिता जयपाल सिंह भी उन्हें देखने हॉस्पिटल पहुंचे थे। वहां महिला दरोगा को देखने के लिए अचानक जयपाल सिंह की हालत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़े। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। तत्काल डॉक्टर को बुलाया गया, जिसके बाद उनकी जांच में हार्ट में तकलीफ होने की बात सामने आई।
विज्ञापन

 
मुजफ्फरनगर: महिला दरोगा के जहर खाने के मामले में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, पूरा थाना लाइन हाजिर
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार जयपाल सिंह को गंभीर हालत के चलते आईसीयू में भर्ती किया गया है। उधर, हॉस्पिटल में भर्ती महिला एसआई सीमा यादव की तबीयत भी अभी स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि अगले 24 घंटे बाद ही उनके स्वास्थ्य को लेकर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें