फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक की टक्कर से पिता की मौत, पुत्री घायल

विज्ञापन
मृतक प्रदीप कुमार की फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर बाफर रजबहे के पास बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता प्रदीप कुमार (42) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल पुत्री को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी बाइक सवार के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

जानी थाना क्षेत्र के गांव खेड़की निवासी प्रदीप कुमार मंगलवार को घरेलू काम से अपनी 13 वर्षीय पुत्री नैंसी उर्फ अवनी के साथ मेरठ गए थे। देर शाम प्रदीप कुमार पुत्री अवनी के साथ बाइक पर मेरठ से अपने घर लौट रहे थे। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर बाफर रजबहे के पास बागपत की ओर से आ रहे बाइक सवार व्यक्ति ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में प्रदीप और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद प्रदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घायल अवनी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार प्रदीप परतापुर में स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी सहित दो बेटे उज्ज्वल (16), आरुष (10) और बेटी अवनी (13) है। सीओ सरधना अशुतोष कुमार के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें