फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर ससुर पर छेड़छाड़ व विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 28 अप्रैल की शाम करीब 5:00 बजे वह गृह कार्य में व्यस्त थी। घर में कोई बच्चा नहीं था। तभी ससुर आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज व मारपीट की और देख लेने की धमकी देते हुए चला गया। 100 नंबर पर सूचना दी तो पुलिस आई और प्राथमिकी दर्ज कराने को कहकर चली गई। ससुर से जान व आबरू का खतरा है। पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें