फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अभिषेक आत्महत्या मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
-परिवारजन और ग्रामीण पहुंचे थाने, पुलिस ने गिरफ्तारी का आश्वासन दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। क्षेत्र के गांव तजपुरा निवासी अभिषेक की आत्महत्या मामले में बुधवार को परिजनों व ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर नामजद फरार आरोपी प्रियांशु की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने शीघ्र ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

गांव तजपुरा निवासी अभिषेक (22) का शव 27 अप्रैल पहले खेत में खड़े आम के पेड़ से लटका मिला था। गांव के ही प्रियांशु ने मृतक से 10 हजार रुपये उधार लिए थे। उधार का पैसा तगादे के बाद भी नहीं लौटने पर उल्टा उसे ही झूठा केस में फंसाने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं मुरादाबाद में होमगार्ड की परीक्षा देने जाने से पहले रुपये मांगे तो प्रियांशु व प्रिंस ने उसको फोन से कई बार कॉल कर कर झूठे केस में जेल भेजने की धमकी दी गई। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर वह आत्महत्या के लिए विवश हो गया। मृतक के भाई अनिकेत ने उक्त आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी पर पुलिस ने प्रियांशु को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को मृतक के परिजन व ग्रामीण थाने पहुंचे। उन्होंने गिरफ्तार किए गए प्रिंस को जेल भेजने व फरार आरोपी प्रियांशु की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने जल्द ही गिरफ्तार करने के आश्वासन पर लौट गए।
सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि जल्द ही प्रियांशु को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें