फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों में खूनी संघर्ष, पिता की मौत, दो लोग घायल

Thu, 18 Jul 2019 11:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मेरठ के किठौर में गुरुवार सुबह दो भाइयों के बीच हुए खूनी संघर्ष में बीच बचाव करने पहुंचे पिता की मौत हो गई। वहीं संघर्ष में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

किठौर थानाक्षेत्र के कस्बा शाहजहांपुर निवासी दो भाइयों में जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह भी दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई और लाठी डंडे चले।

विज्ञापन

संघर्ष के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पिता व अन्य लोगों को भी दोनों भाइयों ने नहीं बख्शा। संघर्ष में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सिर में डंडा लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें