फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग, साले और ससुराल पक्ष पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहियानगर थाना क्षेत्र के न्यू इस्लामनगर में मामूली विवाद के बाद एक युवक शहजाद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई। इस घटना में युवक की कमर से ऊपर का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है जिसे गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


शहजाद निवासी गली नंबर-31, न्यू इस्लामनगर ने अपने साले आदिल, आबिद और पत्नी आबिदा सहित उनके साथियों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। शहजाद की मां सलमा के अनुसार शहजाद और उसकी पत्नी के बीच पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह भी ससुराल पक्ष के लोगों ने घर आकर अभद्रता की थी।
आरोप है कि शनिवार शाम शहजाद के साले अपने साथियों के साथ दोबारा घर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने शहजाद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरा शहजाद जान बचाने के लिए गली में भागा जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस वायरल वीडियो और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें