फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसानों को योजनाओं के लाभ से अवगत कराया

विज्ञापन
गन्ना समिति में किसान गोष्ठी में चेयरमैन व मिल अधिकारी आदि। (मवाना)
विज्ञापन
- सामाजिक सुरक्षा अभियान के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन, सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार सहकारी गन्ना विकास समिति के सभागार में सामाजिक सुरक्षा अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित हुई। सामाजिक सुरक्षा अभियान पांच दिन चलेगा।
समिति के सभापति विनोद कुमार भाटी की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे आयोजन हुआ। शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया। किसानों को भारत सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, केनरा बैंक और जिला सहकारी बैंक के प्रबंधकों ने किसानों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने इन योजनाओं की पात्रता, प्रीमियम, मिलने वाली बीमा सुरक्षा, पंजीकरण प्रक्रिया और इनसे होने वाले लाभों को बारीकी से स्पष्ट किया। साथ ही किसानों की विभिन्न जिज्ञासाओं और सवालों का समाधान करते हुए उन्हें इन योजनाओं से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने के लिए प्रेरित किया। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव विक्रम बहादुर सिंह ने बताया कि यह सामाजिक सुरक्षा अभियान 6 से 10 जुलाई तक लगातार संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि वह अपने नजदीकी बैंक या गन्ना विकास समिति के माध्यम से इन योजनाओं में अपना पंजीकरण कराएं। कार्यक्रम में गन्ना किसान, समिति के संचालक, मवाना चीनी मिल के महाप्रबंधक प्रमोद बालियान, गन्ना विकास परिषद, सहकारी गन्ना विकास समिति एवं चीनी मिल के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें