दौराला। दिलावर गांव में प्रक्षेत्र प्रदर्शन में अपनाई जाने वाली तकनीकों की जानकारी देने के लिए रविवार को किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 80 -100 प्रगतिशील किसानों ने प्रतिभाग किया।
कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह ने किसानों को क्षेत्र की मुख्य फसलों- गन्ना, धान और गेहूं फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकों जैसे बीज उपचार, जैविक खादों, समन्वित कीट-रोग नियंत्रण के बारे में जागरूक किया। चम्बल फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम में किसानों को चम्बल फर्टिलाइजर द्वारा संचालित किसान हितैषी कार्यक्रम के बारे में, चंबल के विभिन्न उत्तम उत्पादों की गुणवत्ता, पहचान के बारे में जानकारी दी। मुख्य प्रवक्ता डाॅ. अभिषेक यादव ने किसानों को क्षेत्र मे चलाए जा रहे उत्तम संतुलित पोषण अभियान के उद्देश्य, खेती में इसके महत्व के बारे में जानकारी दी।