फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने हंगामा कर आंदोलन की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने हंगामा कर आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन

रोहटा। सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना में संशोधन को लेकर किसान समिति के चक्कर काट रहे हैं। वहीं, सोमवार को ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के कार्यालय में नहीं पहुंचने पर किसानों ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद एससीडीआई दोपहर बाद समिति कार्यालय पहुंच तो किसानों ने समस्याओं को लेकर घेराव कर दिया। जबकि संशोधन की समस्या को लेकर एससीडीआई ने किसानों को तीन दिन का समय दिया था, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं होने पर फिर हंगामा किया।
विज्ञापन

किसानों के रकबे, बेसिक कोटा, पर्ची कैलेंडर में संशोधन के नाम पर खेल किया जा रहा है। सर्वे से लेकर सट्टा मेले में किसानों से संशोधन के नाम पर बार-बार आवेदन किए गए। जबकि मिल का पेराई सत्र भी शुरू हो गया, लेकिन अभी तक किसानों के बांड में कोई संशोधन नहीं हुआ है। वहीं, समस्याओं को लेकर सोमवार को किसानों ने ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक का घेराव करते हुए हंगामा कर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं गन्ना विभाग ने सर्वे से लेकर सुपरवाइजर द्वारा गांव गांव सत्यापन किया। जिसके बाद समिति प्रांगण में किसान मेले में त्रुटि को लेकर संशोधन कराने की सुविधा दी। लेकिन इन सब के बावजूद किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो सका। किसानों के विरोध और समस्या की जानकारी मिलने पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याओं पर जानकारी ली। इस दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार, समिति सचिव श्रीपाल सिंह ने किसानों से सात नवंबर तक किसानों की समस्याओं को निस्तारित करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें