फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्ची कम मात्रा में जारी होने से किसान परेशान, मजबूरन कोल्हू पर सस्ती दर में बेच रहे गन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्ची कम मात्रा में जारी होने से किसान परेशान, मजबूरन कोल्हू पर सस्ती दर में बेच रहे गन्ना
विज्ञापन

माछरा/मुंडाली। नगलामल शुगर मिल चालू होने के बाद भी किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मिल द्वारा किसानों को पर्याप्त पर्ची नहीं दी जा रही है। इस कारण किसान गेहूं की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। मजबूरन उन्हें सस्ती दर पर कोल्हू में गन्ना डालना पड़ रहा है। मिल की मनमानी से किसानों में आक्रोश है।
प्रदेश सरकार की सख्ती के कारण इस बार जल्दी ही नगलामल शुगर मिल ने गन्ना पेराई सत्र पहले ही शुरू कर दिया। परंतु किसानों को गन्ना पर्चियां कम मात्रा में दी जा रही हैं, जबकि कुछ किसान ऐसे हैं, जिनके पास पेड़ी का गन्ना होते हुए भी अभी तक उन्हें एक भी पर्ची जारी नहीं हुई है, जिस कारण किसान सस्ते दाम पर कोल्हू में अपना गन्ना डाल रहे हैं।
विज्ञापन

कृषक जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार आदि किसानों का कहना है कि उन्हें पर्ची एक-एक सप्ताह में जारी की जा रही है। इस कारण उनका गन्ना मिल में कम, जबकि कोल्हू पर ज्यादा जा रहा है। कोल्हू पर 240 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

कृषकों का कहना है कि शुगर मिल के अधिकारी कहते हैं कि शुगर मिल पूर्ण क्षमता से चल रही है, परंतु इसके बाद भी कम पर्ची दी जा रही है। ऐसे में खेत खाली नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण गेहूं की बुवाई प्रभावित हो रही है। जिसके चलते किसान कोल्हू पर ज्यादा गन्ना डाल रहे हैं। किसानों ने अधिक पर्ची जारी करने की मांग की है, जिससे वह गेहूं बुवाई समय से कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें