11 जनवरी को ट्रैक्टर परेड रिहर्सल करेंगे किसान
दौराला। 26 जनवरी की परेड में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर दिल्ली में शामिल होने की घोषणा करने के बाद 11 जनवरी को ट्रैक्टर रिर्हसल रैली निकालने का सपा नेता ने ऐलान किया है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को उन्होंने सात गांव में घर-घर जाकर किसानों से जनसंपर्क किया।
सपा नेता विनीत भराला ने बताया कि 26 जनवरी को होने वाली परेड में धरने पर बैठे किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद उन्होंने 11 जनवरी को रिर्हसल के रूप में 11 जनवरी को ट्रैक्टर-ट्रॉली रैली निकालने का निर्णय किया है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को उन्होंने रिहर्सल रैली में शामिल होने के लिए वलीदपुर, सिवाया, सुरानी, चिरौड़ी, बड़कली, मटौर व समौली गांव में किसानों के घर पहुंचकर उनसे संपर्क किया। उन्होंने परेड में ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाने की जानकारी देते हुए किसानों से अपने ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर रिर्हसल रैली में शामिल होने की अपील की। इस दौरान अनिल काम्बोज, सोहनबीर सिंह, वेदपाल, एहसान आदि मौजूद रहे।