फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गन्ना भवन पर किसानों का धरना जारी

विज्ञापन
गन्ना भवन पर धरना देते किसान
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की ओर से 37 दिनों से गन्ना भवन पर धरना दिया जा रहा है। संगठन की ओर से गन्ना मूल्य ब्याज की की जानकारी अधिकारियों से मांगी जा रही है। अभी तक यह जानकारी किसानों को नहीं दी गई है।इसे लेकर संगठन की ओर से 13 अक्तूबर को सकौती टांडा समिति पर पंचायत का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष दिनेश प्रधान ने बताया कि धरना तब तक जारी रहेगा जब तक किसान का विलंब गना भुगतान पर 15 प्रतिशत के ब्याज का हिसाब नहीं होगा। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा हर गन्ना समिति पर किसान अपना ब्याज हक मानते हुए पहुंचने का काम कर रहा है। इस दौरान उन्होंने 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य करने की मांग की। इस दौरान अजय पाल, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें