फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में गरजे किसान, समस्याएं रखीं

Sat, 30 Aug 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान मजदूर संगठन पुरन के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बिजनौर। बकाया भुगतान, बाढ़ से बर्बाद फसलों का मुआवजा, टूटी सड़कों का निर्माण आदि मांगों के निदान को किसानों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बारिश के बीच किसान आंदोलन कर रहे किसानों ने जिले को गुलदार मुक्त करने की मांग को जोरशोर से उठाया। बाद में किसान मजदूर संगठन पूरन के जिलाध्यक्ष नौबहार सिंह गहलौत ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन पूरन के बैनर तले काफी किसान प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और धरना दिया। धरने पर वक्ताओं ने किसान आय आयोग का गठन करने, स्मार्ट मीटर लगने पर रोक लगाने, बिजनौर के राजारामपुर, डैबलगढ़, शुक्रताल के बीच गंगा नदी पर एक पक्के पुल का निर्माण कराने, नदियों से बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाने, सबलपुर, बितरा व ताहरपुर के बीच मालन नदी पर पुल का निर्माण कराने, बालावाली की सड़क निर्माण कराने, ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस के नाम पर वसूली रोकने आदि मांगों को उठाया। जिलाध्यक्ष नौबहार सिंह ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

धरने पर डॉ. विपिन राजपूत, सत्यवीर सिंह, अनुज चौहान, दीपक कुमार, पवन चौहान, लोकेश राणा, ठाकुर अजब सिंह, पुखराज सिंह, सुभाष सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें