फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर किसानों ने मांगा गन्ना मूल्य भुगतान

विज्ञापन
शामली के कलक्ट्रेट में एडीएम परमानंद झा को ज्ञापन देते भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता  । संवा
विज्ञापन
शामली। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने बकाया गन्ना भुगतान , बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग मुख्यमंत्री से की है। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में एडीएम परमानंद झा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

दिए ज्ञापन में कहा कि शामली और अन्य जिलों में गन्ना व गेहूं अत्यधिक किसान उगाते हैं। यहां के किसान मजदूर इन्हीं फसलों पर निर्भर है। आरोप है कि समय से किसानों को गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। थानाभवन शुगर मिल द्वारा नए और पुराने सत्र के भुगतान की मांग की गई। इसके अलावा बेसहारा पशुओं के कारण आए दिन किसानाें की फसलें बर्बाद हो रही है। फसलों की रक्षा कराने की मांग उठाई। 14वें दिन किसानों को बकाया भुगतान कराने, किसानों का गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग उठाई।
ज्ञापन देने वालों में प्रदीप मुखिया, शुभम चौहान, दुष्यंत पुंडीर, बबीता चौधरी, रामवीर मलिक, सत्यप्रकाश शर्मा, वासुदेव, देशराज शर्मा, बबूल, ओमकार, प्रदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें