फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-58 पर आज सोच-समझ कर निकलें, भाकियू 11 बजे करेगी सड़क जाम

Fri, 27 Nov 2020 10:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
bhakiyu protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कृषि और किसानों से जुड़े तीन कानूनों का विरोध करने और पंजाब व हरियाणा के किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए भाकियू ने भी ताल ठोक दी है। इस कड़ी में मेरठ में भी नेशनल हाईवे 58 को गांव जिटौली के सामने जाम किया जाएगा। 

विज्ञापन


भाकियू के प्रेस प्रवक्ता बबलू जिटौली ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे गांव जिटौली के सामने किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों से सड़क जाम करेंगे। केवल एंबुलेंस, आर्मी और स्कूल वाहनों को ही निकलने दिया जाएगा। 

जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए तीनों कृषि कानून असल में पूंजीपतियों के लिए बनाए गए हैं। किसान एमएसपी की गारंटी और इससे कम दाम देने वाले को जेल भेजने का प्रावधान करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसलिए दिया साथ 
भाकियू पंजाब और हरियाणा में चल रहे आंदोलन का समर्थन नहीं कर रही थी। स्थानीय स्तर पर आंदोलन करने वालों से दूरी बना रखी थी। गुरुवार को दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर हरियाणा बॉर्डर पर घमासान के बाद भाकियू ने किरकिरी से बचने के लिए भाकियू हाईकमान ने दोपहर को अचानक शुक्रवार को हाईवे जाम करने का आह्वान कर दिया।

मेरठ में किसानों से संबंधित केंद्र सरकार के तीन कानूनों के खिलाफ अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने गुरुवार को कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया। हाथ में तख्ती और बैनर लेकर किसानों ने कॉरपोरेट भगाओ किसान बचाओ के नारे लगाए और पैदल मार्च कर प्रधानमंत्री के नाम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। 

समिति के मंडल संयोजक मानवेंद्र वर्मा ने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कानूनों को देश के किसान विरोध करते हैं। अखिल भारतीय किसान सभा के नेता जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश के सभी किसान संगठन एक होकर इसकी लड़ाई लड़ेंगे। किसान नेता कुलदीप त्यागी ने कहा कि देश को मजबूत बनाना है तो किसान को मजबूत करना होगा।

गन्ना भुगतान ब्याज सहित कराने, पराली और पत्ती जलाने पर जुुर्माने का प्रावधान समाप्त करने और डीजल की कीमत आधी करने की भी मांग उठाई गई। इस मौके पर  कर्नल जयवीर सिंह, डीपी सिंह, चौधरी रामवीर सिंह, अशोक पंवार, कुलदीप त्यागी, जितेंद्र सिंह, रामकुमार प्रधान, अंकित चौधरी, संजय मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें