फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिलाई चीनी मिल के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

Sun, 06 Apr 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बकाया भुगतान नहीं करने वाली बिलाई चीनी मिल के खिलाफ शनिवार को कलक्ट्रेट में किसान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। बाद में भारतीय किसान संघ की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बिलाई चीनी मिल ने 15 दिसंबर तक का गन्ना भुगतान किया। इससे क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। आंदोलित किसानों ने बकाया भुगतान कराने की मांग की। साथ ही निजी नलकूपों की बिजली आपूर्ति कम कर दी गई है। गर्मी के मौसम में निर्बाध दस घंटे नलकूपों को आपूर्ति करने की मांग की।
किसानों के खेतों में ढीली बिजली लाइन खींचवाने, निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर रोक लगाने की मांग की। इस मौके पर मुख्य रूप से सुरेश कुमार, जितेंद्र सिंह, देवेंद्र दत्त शर्मा, पुष्पराज आर्य, वीरेंद्र पाल सिंह, कुलदीप सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, नरेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें