मेरठ। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारतीय किसान यूनियन संघर्ष अराजनीतिक ने बृहस्पतिवार को कमिश्नरी पार्क पर आतंकवाद का पुतला फूंका। कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष पवन गुर्जर के नेतृत्व में कमिश्नरी पार्क पहुंचे। जिलाध्यक्ष अंकित पहलवान, हर्ष, फरदीन, नितिश पंवार, सुनील नागर, स्वराज गुर्जर आदि मौजूद रहे। वहीं, भाकियू इंडिया के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप तितोरिया के नेतृत्व में हापुड़ रोड तिरंगा गेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मोमबत्ती जलाकर मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान इमरान त्यागी, आदेश राठी, सरदार अमनदीप, यामीन, राकेश, संजीव गुप्ता, रिहान आदि मौजूद रहे। संवाद