फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन : मेरठ में टोल प्लाजा पर 18वें दिन भी धरना जारी, मनोबल बढ़ाने पहुंचे भाकियू प्रदेश अध्यक्ष

Sat, 12 Jun 2021 07:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कहा कि पंचायत चुनाव में किसानों ने अपनी ताकत का आभास करा दिया है और 2022 के चुनाव में सूबे का किसान एकजुट होकर अपनी वोट के दम पर इस सरकार कोे सबक सिखाएगा।
 
विज्ञापन
टोल पर धरनारत किसान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मोदीपुरम में कृषि कानूनों के विरोध में सिवाया टोल पर भाकियू का धरना 18वें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादोन पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से धरना स्थल पर डटे रहने की अपील की और कहा कि धरना तब तक समाप्त नहीं होगा, जब तक सरकार ये कानून वापस नहीं लेती। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के किसान, मजदूर, गरीब से लेकर व्यापारी तक बेहाल हैं। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से लेकर खाद्यान्न तक लोग महंगाई से परेशान हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और कर्मचारी भ्रष्टाचार और गलत नीतियों से परेशान हैं। कोरोना काल में मरीजों के साथ ही तीमारदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में किसानों ने अपनी ताकत का आभास करा दिया है और 2022 के चुनाव में सूबे का किसान एकजुट होकर अपनी वोट के दम पर इस सरकार कोे सबक सिखाएगा।
विज्ञापन


धरने में महराज सिवाया, नरेश चौधरी, सतीश इलमसिंह, मोनू छुर्र, उज्ज्वल, विनीत सांगवान, अंकित, मदन घोपला, सुभाष घोपला, जगत सिंह राठी, सुशील, हर्ष यादव, लव चौधरी, महबूब सोलाना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें