शामली। बुधवार को किसानों का प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन देकर शामली मिल पर वर्ष 2022-23 पेराई सत्र का 213 करोड़ रुपये बकाया का ब्याज समेत भुगतान कराए जाने की मांग की।
एडीएम को दिए ज्ञापन में अवगत कराया कि बकाया गन्ना भुगतान न होने पर शामली मिल की आरसी कट चुकी है। इसके बाद भी शामली चीनी मिल की ओर से बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया गया। चेतावनी दी कि यदि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान ब्याज समेत 15 सितंबर तक नहीं कराया गया। आगामी 16 सितंबर तक किसान बेमियादी धरना प्रदर्शन करने का मजबूर हो जाएंगे।
प्रतिनिधि मंडल में संजीव शास्त्री, पकंज चौधरी, हरीश मोहन, महक सिंह देशवाल, शीशपाल सिंह, रविंद्र, पप्पू लपराना, अमजद खान, अक्षय निर्वाल, शोराम सिंह राजबीर मुखिया, पवन वीर आदि रहे।