फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गन्ना फसल में रोग व कीट नियंत्रण पर किसानों को किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी के गन्ना विकास विभाग की ओर से बुधवार को गांव चिंदौड़ी में मलियाना गन्ना समिति के डायरेक्टर सुखराम पाल सिंह के आवास पर गन्ना विकास कार्यों को लेकर किसान गोष्ठी आयोजित की गई। किसानों को गन्ना फसल की देखभाल, रोग एवं कीट नियंत्रण के साथ मिल की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

किनौनी चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) जयवीर सिंह ने गन्ना फसल में लगने वाले स्मट, पक्का बोइंग रोग, चोटी बेधक कीट और सफेद मक्खी से बचाव के उपाय विस्तार से बताए। उन्होंने किसानों से अपील की कि फसल में किसी भी प्रकार के रोग या कीट का प्रभाव दिखाई देने पर तत्काल चीनी मिल के गन्ना विभाग से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गांववार गन्ना सर्वे एवं प्रदर्शन का कार्य चल रहा है। सभी किसान अपने गन्ना रकबे का सत्यापन कर लें। किसी प्रकार का संशोधन आवश्यक हो तो मौके पर ही उसे दर्ज करा दें। समिति के नए सदस्य बनने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित है। बैठक में सुभाष प्रधान, सुरेंद्र सिंह, मेजर कृपाल सिंह, आदेश तोमर, आदर्श राठी, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र पाल एवं किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें