फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सामग्री के साथ गाजीपुर बॉर्डर रवाना हुए किसान
विज्ञापन

हस्तिनापुर/सरूरपुर/माछरा। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर एक बार फिर से किसानों में जोश भर गया है। आंदोलन में शामिल होने के लिए मंगलवार को हस्तिनापुर, सरूरपुर, माछरा व अन्य क्षेत्रों से किसानों ने खाद्य सामग्री के साथ गाजीपुर बॉर्डर के लिए कूच किया।
हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव तारापुर से मंगलवार को क्षेत्र के दर्जनों युवक खाद्य सामग्री के साथ गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए। किसानों ने कहा कि कृषि कानूनों का विरोध तब तक जारी रहेगा, जब वह वापस नहीं हो जाते। किसान आंदोलन में शुरू से ही सक्रिय रहे क्षेत्र के सरदार जज सिंह व अन्य कई किसानों ने कहा कि वह लगातार किसान आंदोलन का हिस्सा बने रहेंगे, चाहे नतीजा जो भी हो।
विज्ञापन

सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा करनावल में किसानों का अनिश्चतकालीन धरना जारी है। मंगलवार को करनावल के सभासद रूपेश कुमार के नेतृत्व में किसान गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए। बुजुर्ग किसानों ने हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। वहीं, भाकियू के सरधना तहसील अध्यक्ष अशफाक प्रधान जैनपुर गांव से भी एक जत्था लेकर खाद्य सामग्री के लिए साथ राकेश टिकैत को समर्थन देने के लिए रवाना हुआ। इसके अलावा पूठखास गंगनहर के रास्ते भी किसान दिनभर गाजीपुर बार्डर के कूच करते रहे। इस दौरान किसान रईस अहमद, मुजम्मिल खान, हाजी अखलाक, गुलजार अहमद, सलीम प्रधान, इदरीश, इब्ने सऊद, यामीन प्रधान के अलावा हर्रा, पांचली बुजुर्ग, जसड़ सुलतान नगर, खेड़ी कलां से भी किसान गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

माछरा क्षेत्र से सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के पुत्र एवं निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य नवाजिश शाहिद मंजूर ट्रैक्टरों के काफिले के साथ सैकड़ों समर्थकों को लेकर गाजीपुर बार्डर पहुंचे और आंदोलन का समर्थन किया। किसान नेता राकेश टिकेट ने नवाजिश शाहिद मंजूर का आंदोलन स्थल पर सम्मान किया। इस दौरान प्रशांत, डब्बू, अनवर प्रधान, असगर, धर्मेंद्र मलिक, सन्नवार, सुभाष मलिक, गजेंद्र, दीपक आदि कार्यकर्ता गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें