किसान यहां हाईवे जाम कर सड़क पर बैठ गए। करीब चार घंटे बाद साढ़े चार बजे एडीएम वित्त देहरादून वीर सिंह और एडीएम प्रशासन सहारनपुर विनोद कुमार को ज्ञापन देकर किसानों ने जाम खोल दिया। जिला प्रवक्ता सहारनपुर रघुवीर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज, डॉ. राजबीर कांबोज, जिला उपाध्यक्ष नरेश स्वामी, जिला प्रभारी हरिद्वार रामपाल सिंह, चौ. जगपाल सिंह, प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड उषा तोमर, हरेंद्र सिंह डोईवाला, सोहनवीर, मनोज चौधरी, प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
जाम से शिवालिक पहाड़ियों में भी फंसे वाहन
चार घंटे तक हाईवे जाम होने के कारण शिवालिक पहाड़ियों में वाहनों की लाइन लग गई। हालांकि जाम लगते ही छुटमलपुर के फतेहपुर और देहरादून के आसारोडी से वाहनों का डायवर्जन पुलिस ने करा दिया था, लेकिन इससे पहले जो वाहन वहां पहुंच चुके थे वे जाम में फंसे रहे।
जाम खुलने के बाद भी काफी देर तक वाहनों को दून हाईवे पर रेंग कर निकालना पड़ा। जाम में फंसी सहारनपुर निवासी मीनाक्षी, नकुड़ निवासी सपना, छुटमलपुर निवासी प्रमोद अंगीरस, देहरादून के चंद्रबनी निवासी मोतीराम चौहान, कादरपुर निवासी प्रभात ने बताया कि वे जाम में फंसने के बाद तीन घंटे की मशक्कत के बाद देहरादून से छुटमलपुर तक का सफर तय कर सके हैं।
डीएम और एसएसपी ने भी लिया स्थिति का जायजा
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने भी सुबह साढ़े 11 बजे छुटमलपुर से मोहंड तक हाईवे का निरीक्षण कर फतेहपुर तिराहे, शेरपुर, बिहारीगढ़, मनोहरपुर और मोहंड में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था परखी। इस दौरान उन्होंने एसओ बिहारीगढ़ सरदार सुरेंद्र सिंह को दिशा निर्देश दिए। कुछ देर तक मोहंड में वन रेंज कार्यालय परिसर में कैंप करने के बाद दोनो अधिकारी वापस सहारनपुर के लिए रवाना हो गए।