फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दबथुवा के किसान करेंगे लखनऊ कूच

विज्ञापन
सरधना। दबथुवा में चकबंदी निरस्त कराने की मांग को लेकर पंचायत करते किसान। 28 नवंबर को परिवार सहि
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री से मिलकर मांगेंगे चकबंदी निरस्तीकरण, कई माह से कर रहे विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। दबथुवा गांव में चकबंदी प्रक्रिया का विरोध कर रहे किसानों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। बुधवार को गांव में हुई पंचायत में ग्रामीणों ने शनिवार 28 नवंबर को लखनऊ कूच करने का फैसला किया। किसान परिवार सहित ट्रैक्टरों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर चकबंदी प्रक्रिया निरस्त करने की मांग रखेंगे।
किसानों का कहना है कि कई माह से धरना-प्रदर्शन और अधिकारियों को ज्ञापन देने के बावजूद उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। पंचायत में किसानों ने बताया कि गांव के अधिकांश लोग चकबंदी के पक्ष में नहीं हैं। उनका दावा है कि करीब 90 फीसदी ग्रामीण इस प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। किसानों के अनुसार, वर्ष 1970 में सेना के रडार केंद्र के लिए गांव की लगभग 5500 बीघा जमीन अधिग्रहित की गई थी। यह कुल कृषि भूमि का लगभग 60 फीसदी हिस्सा था। इसके अतिरिक्त, गांव मेरठ विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में आता है। यहां से राष्ट्रीय राजमार्ग गुजर रहा है और कई कॉलोनियों के साथ औद्योगिक इकाइयां भी स्थापित हो चुकी हैं। ऐसे में किसानों का तर्क है कि गांव में चकबंदी कराने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लगातार विरोध और ज्ञापन देने के बावजूद जिला स्तर पर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब वह मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी पीड़ा और चकबंदी से जुड़ी आपत्तियां बताएंगे।
विज्ञापन

पंचायत में अनिल चौधरी दबथुवा, कृष्णपाल प्रधान, कैप्टन अरविंद, वेदप्रकाश, सोनू फौजी, परमेंद्र प्रधान, सचिन पंघाल और बीरपाल घनघस, ओमबीर प्रधान, अनिल मास्टर, नरेंद्र सिंह, सूरज चौधरी, चंद्रवीर, कंवरपाल, ब्रह्मपाल मास्टर, हरवीर बाबा और प्रवीण चेयरमैन सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें