फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गन्ना आपूर्ति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसान सम्मानित

विज्ञापन
बहसूमा। टिकोला शुगर मिल में इनामी कूपन का वितरण करते अतिथि
विज्ञापन
बहसूमा। टिकौला शुगर मिल की ओर से गत गन्ना सत्र के दौरान उत्कृष्ट गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को पुरस्कार वितरित किए गए। शुक्रवार को भव्य कार्यक्रम किया गया। इस दौरान 201 क्विंटल एवं उससे अधिक गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को पुरस्कार वितरित किए गए। उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर मंडल ओमप्रकाश सिंह एवं जिला गन्ना अधिकारी मुजफ्फरनगर संजय सिसोदिया की उपस्थिति में किसानों को ईनामी योजना के तहत कृषि यंत्र दिए गए। लकी ड्रॉ में मिनी ट्रैक्टर का प्रथम पुरस्कार शुक्रताल निवासी कृषक ज्ञान सिंह को मिला। अन्य किसानों को स्प्रे मशीन एवं कृषि यंत्र मिलने पर उत्साह नजर आया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन उप गन्ना आयुक्त ओमप्रकाश सिंह ने किया। जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसोदिया ने भी किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने और अधिक उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान मिल प्रबंधन के प्रतिनिधि वेदांत स्वरूप भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें