फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसानों ने वेदव्यासपुरी में चल रहा धरना आठ महीने बाद किया समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वेदव्यासपुरी स्थित निर्माणाधीन मेरठ मंडपम स्थल पर किसानों ने अपना आठ महीने पुराना धरना समाप्त कर दिया। यह धरना मुआवजे और बढ़े प्रतिकर की मांग को लेकर चल रहा था। शनिवार को मंत्री सोमेंद्र तोमर और मेडा उपाध्यक्ष संजय मीणा के आश्वासन के बाद किसानों ने शनिवार को यह फैसला लिया।
विज्ञापन


दरअसल वेदव्यासपुरी योजना से जुड़े पूठा, डुंगरावली, कुंडा और मलियाना के किसानों ने आठ माह पूर्व धरना शुरू किया था। उनकी मांगे मेडा अधिकारियों के साथ वर्ष 2015 में हुए समझौते के अनुसार थीं। इस दौरान मेडा अधिकारियों के साथ किसानों की कई वार्ताएं भी हुईं। मंत्री डाॅ. सोमेंद्र तोमर ने भी शासन से वार्ता कर किसानों की मुआवजे की मांग पूरी करने का वादा किया था लेकिन समाधान न होने पर किसान धरने पर डटे रहे। शनिवार को मेडा उपाध्यक्ष संजय मीणा और मंत्री डाॅ. सोमेंद्र तोमर किसानों के बीच पहुंचे।
उन्होंने शासन द्वारा उनकी मांगों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। वे खुद इन मांगों की पैरवी कर रहे हैं और जल्द ही समाधान निकलेगा। इस आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त करने का एलान कर दिया। इस दौरान किसान नेता अनिल चौधरी, नितिन कसाना, मंगत सिंह, धर्मी उर्फ धर्मपाल, नरेश एडवोकेट, सुभाष प्रधान और मोहित बैंसला सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें