कंकरखेड़ा में प्रसाद वितरण करते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
कंकरखेड़ा। खिर्वा रोड पर रविवार को भारतीय किसान यूनियन और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की खुशी मनाई और प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में प्रसाद श्रद्धालुओं और राहगीरों के बीच वितरित किया गया। भाकियू के प्रवक्ता बबलू जटोली ने इसे धरने पर बैठे युवाओं की जीत बताया। कहा कि छात्रों के आंदोलन ने पूरे देश का ध्यान शिक्षा व्यवस्था की ओर आकर्षित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार भविष्य में विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाएगी। इस दौरान सुभाष जाटोली, सुनील विहान, शिव कुमार, मुनेश चौधरी, मोनू पंडित, सनी, कुलदीप चौधरी, मुनेश, गजेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद