फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का रेलवे लाइन नहीं बिछने देने का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। तहसील क्षेत्र में ग्राम पोहल्ली के निकट ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्र्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन के लिए अधिग्रहण की गई भूमि के मालिक किसानों का धरना रविवार को भी जारी रहा। भाकियू के पदाधिकारी एवं किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उन्हें मुआवजे की रकम नहीं मिल जाती है। भूमि पर काम नहीं होने देंगे। कड़ाके की सर्दी के बीच किसान दिन-रात अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की रेलवे लाइन के लिए भूमि देने वाले अधिकतर किसानों को मुआवजा मिल चुका है, लेकिन पोहल्ली गांव के करीब दो सौ किसानों के हाथ में अभी तक मुआवजे की रकम नहीं पहुंची है। किसानों की भूमि पर अधिग्रहण तो कर लिया परंतु मुआवजे के लिए किसान परेशानी झेल रहे हैं। अपने हक के लिए किसान एक सप्ताह से मेरठ-करनाल हाईवे के किनारे टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। कड़ाके की सर्दी के बीच किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी है। वहीं, अधिकारियों को किसानों का दर्द नजर नहीं आ रहा है। सब कुछ सामने होने के बाद भी अधिकारी इस ओर से मौन हैं। किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें मुआवजे की रकम नहीं मिल जाती है, भूमि पर कोई काम नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ने पर आंदोलन करेंगे। रविवार को भी किसानों का धरना जारी रहा। जिसमें भाकियू नेता भी शामिल हुए। इस मौके पर मुन्नालाल सैनी, भीष्म, वकील, कृष्णपाल, इकबाल खान, मुन्ना अंसारी, रविंद्र प्रधान, आसिफ, बालेश्वर, भाकियू जिलाध्यक्ष गजेंद्र, नवाब सिंह अहलावत, सतबीर जंगेठी, रविश प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें