मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के बहादरपुर गांव में चोर ने खेत पर गए किसान की बाइक चोरी कर ली। बाइक को ले जाता देखकर किसान ने उसका पीछा किया लेकिन चोर हाथ नही आ सका। बहादरपुर गांव में एक दुकान पर लगे सीसीटीवी केमरे में चोर कैद हो गया। बहादरपुर गांव निवासी अरूण भडाना ने परतापुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार शाम वह अपने परिवार के साथ खेत में गया था। सड़क पर खडी थी। इसी दौरान एक युवक पहुंचा और लाक तोड़कर उनकी बाइक को लेकर चल दिया। पीछा किया लेकिन वह हाथ नही आ सका। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने गांव की एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जिसमें एक युवक बाइक लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोर की पहचान की जा रही है संवाद