फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 29 छात्राओं का एनसीसी के लिए हुआ चयन

Thu, 09 Oct 2025 08:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को एनसीसी के नए सत्र के प्रथम वर्ष में चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में 29 सीटों के लिए 60 छात्राओं ने पंजीकरण कराया। जिनमें 35 छात्राएं शारीरिक परीक्षण और साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुईं। शारीरिक परीक्षण और साक्षात्कार के उपरांत 29 छात्राओं को एनसीसी के लिए नामांकित किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने नए सत्र में प्रवेश एनसीसी कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं। जीसीआई संध्या सिंह ने एनसीसी में प्रवेश की इच्छुक छात्राओं के एनसीसी की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें