फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हस्तिनापुर में किसान जागरूकता गोष्ठी, उन्नत बीज और तकनीक पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे की डिफेंस कॉलोनी में जय भगवान पोसवाल के आवास पर किसान जागरूकता गोष्ठी और पुरस्कार योजना आयोजित हुई। इसका उद्देश्य किसानों को नई कृषि तकनीक और उन्नत बीजों के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

शिक्षाविद् सुनील पोसवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रबंधन प्रशिक्षक आदित्य मिश्रा ने सरसों की नई प्रजाति आरएच-5232 की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्नत बीज के उपयोग से प्रति बीघा उत्पादन और किसानों की आय बढ़ सकती है। कार्तिक चौधरी ने लकी ड्रा से विजेता किसानों का चयन किया। संतरपाल सिंह नागर, राजवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, संतरपाल पोसवाल और विनोद कुमार त्यागी को निशुल्क बीज मिले। सुनील पोसवाल ने कहा कि सरकारें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक व बेहतर संसाधनों से जोड़ना चाहती हैं। संचालक जय भगवान पोसवाल सहित सैकड़ों किसान इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें