फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने भी किया जनता कर्फ्यू का पूर्ण समर्थन, खेतों में कार्य करने नहीं गए

विज्ञापन
जनता कर्फ्यू के दौरान खेतों में काम करने नहीं गए किसान। - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
लावड़। कोरोना वायरस की जंग में अन्नदाता व धरतीपुत्रों ने भी अपना पूर्ण समर्थन दिया। कस्बे में लगने वाली सब्जी मंडी में सुबह व शाम के समय में किसान अपनी सब्जी लेकर नहीं पहुंचे। जनता कर्फ्यू के चलते दिन में सब्जी मंडी नहीं लगी। आढ़ती अशोक सैनी ने बताया कि इस समय आलू की खरीदारी करने के लिए मुजफ्फरनगर, बड़ौत, बुढ़ाना, धामपुर, नगीना, दिल्ली, मीरापुर, शाहपुर, खतौली आदि जगह से खरीदार आ रहे है। परंतु मंडी बंद कर सभी ने कर्फ्यू का समर्थन किया है। वहीं, किसान अपने खेतों से भी दूर रहे। किसानों ने एक दिन पहले ही अपने पशुओं के चारे की व्यवस्था कर ली थी। रविवार को ईख की छिलाई व सब्जियों की तुड़ाई पूरी तरह बंद रही। इक्का-दुक्का किसानों को छोड़ दिया जाए तो किसानों ने पूरी तरह समर्थन दिया। किसान मनोज के मुताबिक सब्जी की तुड़ाई तो अगले दिन भी हो जाएगी पर देशहित में हम सबकुछ न्यौछावर करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें