फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को नहीं मिल रहा ब्याज का भुगतान : बीएम सिंह

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरदार बीएम सिंंह। (परीक्षितगढ)
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ (मेरठ)। राष्ट्रीय किसान मजूदर संगठन का मंडलीय स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें गांव- गांव घर -घर एमएसपी के तहत संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार बीएम सिंह ने कहा कि किसानों को अपनी सरकार बनानी होगी। तभी किसानों को गन्ने का मुल्य पांच सौ रुपये वाजिब दाम मिलेगा। देश की वर्तमान राज्य सरकारों में हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद भी आज तक किसानों को ब्याज का भुगतान नहीं दिलाया जा रहा है। मनेरगा मजदूरों को किसानों से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाई जाएगी। वर्तमान सरकार हर स्तर पर धांधली कर किसानों को गुमराह कर रही है। किसान मजूदरों की सरकार बनने पर शिक्षा, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अध्यक्षता ओमप्रकाश प्रधान व संचालन जिला महामंत्री दीपक खरे ने किया। कार्यक्रम आयोजक राष्ट्रीय मजदूर संगठन मेरठ अध्यक्ष रामबीर व जिलाध्यक्ष गुलवीर प्रधान ने आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उपेंद्र सिंह, चौधरी शेखर सिंह, प्रदेश प्रभारी चौधरी मुकुल त्यागी, कैलाश लांबा प्रदेश सचिव, चौधरी वीरपाल सिंह प्रदेश महामंत्री, पूर्व विधायक प्रत्याशी राजकुमार लक्ष्मी, अंकुर बेनीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें