फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसान-मिल अफसरों में वार्ता, मांगों पर आज निर्णय बताएगा मिल प्रबंधन

Mon, 27 Oct 2025 07:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल पर किसानों का धरना जारी, मिल के निर्णय पर किसानों की राय लेकर होगा अंतिम निर्णय
विज्ञापन

मुंडाली। नंगलामल शुगर मिल पर किसान मजदूर संगठन के युवा विंग जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर के नेतृत्व में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। सोमवार को धरने पर बैठे किसानों और मिल के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। मंगलवार को मिल प्रबंंधन सभी मुद्दों पर अपना जवाब देगा। इसके बाद किसानों की राय के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन के युवा विंग जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर, विजय राघव, अजय तोमर, आदि के नेतृत्व में नंगलामल शुगर मिल पर करीब डेढ़ सप्ताह से किसान मिल गेट पर धरने पर बैठे हैं। मंगलवार को जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश पटेल, मिल के अधिकारी एलडी शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, विवेक कुमार आदि अधिकारी धरनारत किसानो के बीच पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच 24 बिंदुओं पर हुई। जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर ने बताया कि अनेक मुद्दों पर मिल प्रशासन ने सहमति दी है। इसमें अतिलघु व महिला किसानों को 15 दिन मे संपूर्ण पेडी गन्ने की आपूर्ति पर्ची दे दी जाएगी। किसानों पर दर्ज कराए गए मुकदमों के संबंध में विचार का भरोसा दिया गया है। उन्होने कहा कि संगठन के लिए यह जीत है। अंशुल तोमर ने बताया कि मंगलवार को मिल सभी बिंदुओं पर जवाब देगा और इसके बाद क्षेत्र के किसानों की बैठक की करके उनकी राय ली जाएगी। इसके बाद अगला निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान अनेक किसान वार्ता में शामिल रहे। धरनास्थल पर ही खुले मे वार्ता की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें