फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चीनी मिल में हादसे पर भड़के किसान, हंगामा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल में हादसे पर भड़के किसान, हंगामा किया
विज्ञापन

मेरठ। चीनी मिल में इस हादसे के बाद किसान भी काफी संख्या में पहुंच गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मिल चलाने के लिए 80 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन यहां सब कुछ संविदा पर चल रहा है। ऐसे में बेहतर प्रबंधन कैसे होगा। संविदा पर काम के चलते ही यह हादसा हुआ। हंगामे का पता चलने पर डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के साथ एसपी सिटी, एडीएम प्रशासन समेत पांच थानों की पुलिस पहुंची। पुलिस ने किसानों को किसी तरह शांत किया। किसानों ने बताया कि मिल में नौ नवंबर से पेराई सत्र शुरू हुआ था। दो दिन बाद ही 10 हजार किलोवाट की मोटर में फॉल्ट हो गया था। इस कारण मिल पांच दिन बंद रहा। अब यहां आग लग गई। यह हालात गंभीर है।
किसानों ने कहा कि अगर मिल के संचालन में देरी होती है तो किसानों का गन्ना दूसरी मिल में भेजने की व्यवस्था की जाए। इस पर डीएम ने कहा कि किसानों को परेशान नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ी तो उनकी समस्या के समाधान के लिए शासन को अगवत कराएंगे।
विज्ञापन

--
सभी संविदा पर तो कैसे चलेगा काम
किसान नेता नरेंद्र चौधरी ने कहा कि मिल में अधिकतर अधिकारी और कर्मचारी संविदा पर हैं। मिल में कोई दिक्कत होती है तो उसे दूर करने में देरी होती है। मिल में अधिकारियों की स्थिति की जांच की जाए। छज्जुपुर के प्रधान जितेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक मिल संविदा पर चलेगी, तब तक किसान परेशान रहेंगे। यहां घोटाले भी हो रहे हैं।
--
मशीनरी की देखरेख में हो रही लापरवाही
किसान नेता दीपक राणा ने कहा मिल की मशीनरी की देखरेख में भी लापरवाही बरती जा रही है। इसके चलते ही ऐेसे हादसे हो रहे हैं और मिल के संचालन में देरी हो रही है। मिल क्षेत्र के किसान परेशान हैं। यहां गन्ने का भुगतान भी नहीं हो सका है।
विज्ञापन

--
गन्ना विकास मंत्री के सामने उठाएंगे मिल में हादसे का मुद्दा
- गन्ना सोसाइटी के चेयरमैन शशांक चौधरी का कहना है कि मिल में मशीनरी की देखभाल करने वाली इसजेक कंपनी और मिल प्रशासन हादसे के लिए जिम्मेदार है। इसकी शिकायत गन्ना विकास मंत्री नारायण चौधरी और सीएम योगी से की जाएगी। गन्ना विकास मंत्री रविवार को ही मेरठ आ रहे हैं। उन्हें किसानों की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया जाएगा।
-----
हादसा : कब-क्या हुआ
1:15 - मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल के टरबाइन कंट्रोल रूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
1:20 - कर्मचारियों ने खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया
2:00 - परतापुर पुलिस और दमकल की गाड़ी पहुंची
2:30 - ब्रह्मपुरी और टीपीनगर पुलिस पहुंची
3:40 - आग पर काबू पाया गया
4:00 - सीओ ब्रह्मपुरी पहुंचे
4:15 - एसडीएम चीनी मिल पहुंचे
4:30 - डीएम, एसएसपी सहित अन्य अफसर पहुंचे
------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें