फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण को लेकर किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला(मेरठ)। रेल मार्ग के दोहरीकरण में सकौती बाजार सड़क को शामिल किया गया है। अब किसानों को आगामी सत्र में गन्ना सप्लाई की चिंता सताने लगी है। किसानों ने सड़क बनाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को तहसील में धरना दिया और एसडीएम सरधना के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सरधना तहसील में शुक्रवार को किसान अशोक शर्मा, प्रेमचंद, हामिद, योगेंद्र, योगेश कुमार, संजय, राजपाल, कृष्णपाल, गय्यूर आदि धरना देने के लिए पहुंचे। धरनारत किसानों ने बताया कि कैली, सकौती, दादरी, कपसाड़, सलावा, रुहासा आदि गांव के किसान सकौती बाजार से होते हुए आईपीएल चीनी मिल में अपना गन्ना सप्लाई करते हैं। वर्तमान में रेलवे दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। रेलवे दोहरीकरण के दौरान सकौती बाजार की सड़क भी उसमें आ रही है, जिस कारण किसानों को आगामी पेराई सत्र में गन्ना सप्लाई करने में दिक्कत होगी। उन्होंने बताया कि दूसरा ऐसा कोई मार्ग नहीं है, जिससे किसान अपना गन्ना सप्लाई कर सकें । सड़क बनवाने की मांग को लेकर आईपीएल चीनी प्रबंधन भी जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री, रेलवे अधिकारियों को पत्र भेज चुका है। किसानों ने कहा कि आगामी सत्र को देखते हुए समय से सड़क का निर्माण किया जाना चाहिएं। इस दौरान एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय का कहना है कि उच्चाधिकारियों को किसानों की समस्या से अवगत करा दिया जाएगा। जयपाल, नितिन कुमार, जाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें